Kushinagar News: चाय बनाने को लेकर जेठानी से हुआ विवाद, मां ने की तीन साल के बेटे की हत्या

कुशीनगर की रहने वाली एक महिला ने जेठानी से विवाद के बाद अपने तीन साल के बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी है।

kush

Kushinagar News: कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर गांव से एक एसी घटना सामने आ रही है जो माँ और बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली है। जेठानी से विवाद के बाद देवरानी इस कदर नाराज हो गयी कि उसने अपने तीन साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद के हाथ की नस काट ली। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सेंदुरिया विशुनपुर गांव की रहने आरती का गुरूवार की सुबह उसकी जेठानी से चाय बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद देवरानी पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गयी। वह विवाद के बाद इस कदर गुस्से में आ गयी कि उसने अपने तीन साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने अपने हाथ की नस और गला काट लिया। घायल होने के बाद वह चीखने लगी। उसकी आवाज सुन ननद व जेठानी उसके कमरे में गयी। बच्चा खून से लथपथ था। महिला जमीन पर पड़ी थी। बच्चे की मौत हो चुकी थी। महिला को पिपराइच सीएचसी ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा है। सभी इस घटना से हैरान हैं।

Recommended Video

      कलयुगी मां ने की मासूम बच्चे की हत्या, फिर खुद पर किया वार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+