Kushinagar News: एक-एक कर जब घर में निकलने लगे 42 सांप, घर वालों के उड़े होश
Kushinagar News: कुशीनगर के लक्ष्मींगज क्षेत्र के धोधरही गांव के रहने वाले दीनानाथ सिंह के मकान में एक- एक कर 42 सांप निकलने से हडकंप मच गया। कुछ देर बाद सपेरे को बुलाया गया। यह सुन दूर- दूर के लोग दीनानाथ के घर आ गये।
जानकारी के मुताबिक, दीनानाथ सिंह जनवरी माह से अपने नवनिर्मित मकान में रह रहे हैं। अभी कार्य अधूरा है। दीवारों का प्लास्टर नहीं हुआ है। फर्श भी नहीं बनी है। बच्चे सोने वाले कमरे गए तो देखा कि दो सांप दीवार में हैं। बच्चों ने सांप देख चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद परिजन आ गए।

इसके बाद परजनों ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी शत्रुघ्न यादव नाम के सपेरे को बुलाया। मंगलवार की सुबह शत्रुघ्न आए। उसने कमरे की खुदाई शुरू की तो लगभग पांच घंटे में 42 सांप निकले। उन्हें डब्बे में बंद कर दिया। शत्रुघ्न ने बताया कि सभी कोबरा प्रजाति के सांप हैं।
जब सपेरा सांप निकाल रहा तो गांव व आस- पास के लोग वहां इकठ्ठा हो गये। सांपो को देख लोग भयभीत हो गए। एक साथ इतने सांप निकलने से हडकंप मच गया।












Click it and Unblock the Notifications