कुशीनगर: छात्रा के स्कूल आने का बार-बार पूछ रहे थे समय,ऐसे दिया अपहरण को अंजाम
कुशीनगर में सोमवार सुबह रामकोला थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा का बाइक सवार महिला व पुरुष ने अपहरण कर लिया।वह घर से विद्यालय जा रही थी।बाइक सवार महिला व पुरुष ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Kushinagar News: कुशीनगर में सोमवार सुबह रामकोला थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा का बाइक सवार महिला व पुरुष ने अपहरण कर लिया।वह घर से विद्यालय जा रही थी।बाइक सवार महिला व पुरुष ने इस घटना को अंजाम दिया है।अपहरणकर्ता स्कूल के बाहर छात्रा का इंतजार कर रहे थे और बार-बार वहां मौजूद लोगों से स्कूल खुलने का समय पूछ रहे थे।छात्रा जैसे ही विद्यालय के नजदीक पहुंची उन्होंने उसका अपहरण कर लिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरोरपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं।

जानकारी के मुताबिक,रामकोला क्षेत्र के ग्राम रोवारी के रहने वाले मुरारी शर्मा की बेटी प्रीति गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है।वह हमेशा की तरह स्कूल जा रही थी।घर से कुछ दूर निकली ही थी कि रास्ते में इंतजार कर रहे अपहरणकर्ताओं ने उसका अपहरण कर लिया।ग्रामीणों के मुताबिक,बाइक पर एक महिला व एक पुरुष थे जिन्होंने जबरन छात्रा का अपहरण कर लिया।
जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।जानकारी होते ही एसपी कुशीनगर धवल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने पूरी जानकारी लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि छात्रा को बाइक पर ले जाने वाले उसके बुआ और फूफा लगते हैं।पूर्व में बच्ची उनके पास ही रहती थी।आपसी विवाद में ऐसा किया गया है।एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा का उसके रिश्तेदारों द्वारा ही अपहरण किया गया है।जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications