4 दिन पहले खरीदी बाइक के कागज लेने जा रहे 3 ​दोस्तों की मौत, 30 फीट हवा में उछले

Kota News, कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर उसके कागजात लाने जा रहे थे। बाइक चार दिन पहले ही खरीदी गई थी।

three friends killed in road accident in Kota rajasthan

जानकारी के अनुसार कोटा के अशोक ने चार तीन दिन पहले नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। वह अपने दो दोस्त गोविन्द और हरिओम के साथ शनिवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इन्हें सुल्तानपुर स्थित शोरूम से कागज लेने थे।

बाइक स्टेट हाइवे 70 से होती हुई गांव सनिजा बावड़ के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर तीस फीट दूर जा गिरे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा देखने वालों की कांप उठी रूह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा दर्दनाक हादसा फिल्मों में ही देखा था। तीनों युवक तीस फीट हवा में उछले और ​फिर सड़क पर गिरे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक दो युवक को रौंदता हुआ ​गुजर गया। गोविंद और हरिओम ने उसी दोरान दम तोड़ दिया। अशोक की मौत अस्पताल में हुई। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यहां जानिए कोटा लोकसभा सीट का पूरा विवरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+