कोटा में फिर स्टूडेंट ने दी जान, अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी बच्चों को यह सलाह
kota coaching student death: कोटा में कोचिंग छात्रों के बाद अब स्कूल छात्रा ने आत्महत्या की है। वहीं, दूसरे बड़े कोचिंग हब सीकर में भी कोचिंग छात्र जिंदगी से हार गया।
kota coaching student Suicide: राजस्थान में इन दिनों कोचिंग छात्रों की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोटा के बाद सीकर में भी कोचिंग छात्र ने मौत को गले लगा लिया। वहीं, कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के अलावा स्कूल छात्रा की भी खुदकुशी का मामला सामने आया है।
कोटा में जान देने वाली स्कूल छात्रा का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि 'मैं परिवार पर बोझ हूं' और जिंदगी को अलविदा कहना चाहती हूं। परिवार की सहमति पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतका की शिनाख्त 16 वर्षीय छात्रा कुमकुम के रूप में हुई है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस जांच में पता चला कि शनिवार को छात्रा की अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। माता-पिता मजदूरी पर चले गए और घर पर उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
इधर, कोटा में बीते आठ माह में विभिन्न संस्थानों के 25 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इन आत्महत्याओं की वास्तविक वजह तो सामने नहीं आई, मगर इन्हें कोचिंग में पढ़ाई का प्रेशर भी माना जा रहा है। हालांकि सरकार ने इसके लिए कई कदम उठाए हैं।
दो माह तक कोटा में कोचिंग छात्रों के सभी टेस्ट व परीक्षा निरस्त कर दिए गए हैं। कोटा में संचालित छात्रावासों में एंटी सुसाइड डिवाइस वाले पंखें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की काउंसलिंग भी की जा रही और फन एक्टिविटी भी बढाई जा रही हैं।
इधर, सोमवार को सीकर में करौली का कौशल कुमार नीट की तैयारी कर रहा था। वह सीकर में ही एक निजी हॉस्टल में रहता था। सोमवार दोपहर को छात्रावास के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
कोटा छात्र सुसाइड पर क्या बोले बागेश्वर बाबा?
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों राजस्थान के बारां जिले में कथा कर रहे हैं। सोमवार शाम को कोटा होते बारां गए। तब कोटा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कोटा में कोचिंग छात्रों के सुसाइड के मामले में कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग खोलती है। इसलिए कभी ऐसा काम ना करें जिससे मां-बाप को जिंदगी पर पछताना पड़े।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications