CA फाइनल में बजा राजस्थान का डंका, जोधपुर का सिद्धांत भंडारी व कोटा का शादाब हुसैन देशभर में टॉपर
Kota/Jodhpur News, कोटा/जोधपुर. रणबांकुरों की धरती राजस्थान का चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए में डंका बजा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार शाम जारी सीए, सीए-सीपीटी, सीए फाउंडेशन व सीए-फाइनल के परिणाम में राजस्थान के दो छात्र देशभर में अव्वल रहे हैं।

CA फाइनल के ओल्ड कोर्स में राजस्थान के कोटा का शादाब हुसैन और सीएम फाइनल के न्यू कोर्स में जोधपुर का सिद्धांत भंडारी ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

पहली बार में कामयाब हुआ शादाब हुसैन
सीए फाइनल (CA final result 2018) के ओल्ड कोर्स के टॉपर Shadab Hussain कोटा के रहने वाले हैं। चार बहनों के इकलौते भाई शादाब हुसैन की कामयाबी मिसाल बन गई है। पहले ही प्रयास में शादाब ने यह कमाल कर दिखाया है। शादाब हुसैन के पिता दर्जी हैं। माता-पिता दोनों ही ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, मगर उन्होंने बेटे शादाब हुसैन को पढ़ने-लिखने का अवसर दिया तो इसने भी बुलंदिया छू ली। KOTA के शादाब हुसैन ने 74.67 फीसदी अंक हासिल कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। शादाब हुसैन ने कोटा यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया था। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शादाब हुसैन की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
यहां देखें सिद्धांत भंडारी के स्वागत का वीडियो
सीए फाइनल के न्यू कोर्स में राजस्थान के जोधपुर के सिद्धांत भंडारी ने बाजी मारी है। देशभर में टॉपर रहा सिद्धांत गुरुवार को पहली बार अपने गृहनगर जोधपुर पहुंचा तो लोगों ने उसके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।

टॉपर बनकर जोधपुर पहुंचा सिद्धांत भंडारी
सीए फाइनल (CA final result 2018) के न्यू कोर्स का टॉपर सिद्धांत भंडारी गुरुवार को अपने गृहनगर जोधपुर तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। मूलरूप से Jodhpur के पावटा निवासी सिद्धांत भंडारी ने 69.38 प्रतिशत अंक प्रात कर सीए फाइनल के नए सिलेबस में बाजी मारी है। देशभर में टॉपर रहे Siddhant Bhandari ने मुम्बई से सीए की पढ़ाई की है। बारहवीं में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सीपीटी करने सिद्धांत भंडारी मुम्बई चला गया था। वर्ष 2019 में कामयाबी की मिसाल बनकर पहले बार घर आया तो उसके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए गए। सिद्धांत भंडारी के पिता सुरेंद्र भण्डारी व्यवसायी और माता अनिता गृहिणी है।












Click it and Unblock the Notifications