RTU का घूसखोर VC निकला करोड़पति, 25 बैंक खातों में 79 लाख रुपए, जयपुर में घर समेत 11 प्लॉट
कोटा, 6 मई। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा (आरटीयू) का घूसखोर वाइस चांसलर रामवतार गुप्ता करोड़पति निकला है। पांच लाख की रिश्वत लेते एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद इसके ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें करोड़ों की संपत्ति मिली है।

वीसी के कमरे से मिले 21 लाख रुपए
राजस्थान भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की टीम ने आरटीयू वीसी रामवतार गुप्ता को गुरुवार को एमएनआईटी जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में पांच लाख की घूस लेते पकड़ा था। रिश्वत की राशि के अलावा इनके रूम से 21 लाख रुपए और मिले।

कोटा में 3.74 लाख नकद मिले
एसीबी के छापे में वीसी रामवतार गुप्ता के ठिकानों से कोटा में 3.74 लाख नकद, 458 ग्राम सोना, 6.5 किलो चांदी मिली। वहीं, वीसी व उसके परिजनों के 25 बैंक खातों में 79 लाख रुपए जमा मिले।

जयपुर में घर समेत 12 प्लॉट
वीसी के पास जयपुर में घर समेत 12 प्लॉट हैं। ये पत्नी व साली के नाम से खरीदे गए हैं। इनके अलावा वीसी के नाम जयपुर में एक फ्लैट भी है। एचडीएफसी कोटा में एक लॉकर जब्त किया गया है।
प्रदेश में ACB का बड़ा धमाका
कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी का VC ट्रैप, ACB ने जयपुर में किया VC को ट्रैप, ACB ने रामवतार गुप्ता को 5 लाख की रिश्वत लेते दबोचा, इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में मांगी थी घूस, सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था घूसखोर रामवतार pic.twitter.com/gJTGE1Lzc4
— Dinesh MN IPS (@DineshMNIPS1) May 5, 2022
सरकारी गेस्ट हाउस में 10 लाख रुपए मांगे
एसीबी के एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चार दिन पहले राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा से जयपुर आए। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के लोगों से मिले रहे थे। पीड़ित को एमएनआईटी कैंपस में बुलाया, जहां बुधवार को सरकारी गेस्ट हाउस में उससे दस लाख रुपए मांगे।
#कोटा के #राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी का VC ट्रैप। ACB ने जयपुर VC रामवतार गुप्ता को 5 लाख की रिश्वत लेते दबोचा।गुप्ता सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। तलाशी में 21 लाख रुपए नकद बरामद, जयपुर में भी आरोपी के ठिकानों पर रेड जारी। #rajasthan pic.twitter.com/3hCb4onuzz
— Jaykishan Sharma (@journojaykishan) May 5, 2022
इंजीनियरिंग कॉलेज की सीटें बढ़ाने का लालच
भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की एलिजिबिलिटी व इंजीनियरिंग कॉलेज की सीटें बढ़ाने जैसे काम बिना रुकावट करने का लालच दिया था। वीसी ने पहली किश्त के रूप में गुरुवार को पांच लाख लिए और शेष 5 लाख रुपए 20 से 25 मई के बीच देने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications