Rajasthan : 4 मौतों पर फूट पड़ा परिजनों का गुस्सा, चारों के शव सड़क पर रखकर लगा दिया जाम

Kota News, कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में बजरी के टीले के नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने चंद्रेसल मार्ग पर चारों के शव रखकर चक्का जाम किया। दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना बूंदी जिले के केशवराय पाटन से करीब 10 किलोमीटर दूर चंबल नदी के किनारे स्थित सूनगर गांव के पास की है।

Road jaam by family members after the four person death

चंबल घड़ियाल अभ्यारण में बजरी निकालते वक्त टीला ढह गया, जिसमें दबकर चार मजदूर की मौत हो गई। इनमें से तीन मृतक तो एक ही परिवार के हैं। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर ग्रामीण सड़क पर अड़े रहे। चारों के शव रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार और जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में प्रशासन ने मृतक के परिवारों को दो लाख मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+