राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा का VC रामवतार गुप्ता 5 लाख की घूस लेते पकड़ा, रूम में मिले ₹ 21 लाख
कोटा, 5 मई। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को कोटा में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के वाइस चांसलर रामवतार गुप्ता को पांच लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान तकनीकी विवि कोटा के वीसी रामवतार गुप्ता के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह एक निजी विश्वविद्यालय के संचालक के किसी काम के बदले उससे घूस मांग रहा था।
शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद एसीबी एएसपी पुष्पेंद्र सिंह टीम ने कार्रवाई की। वीसी को पांच लाख की घूस लेते पकड़ने के बाद उनके रूम की तलाशी ली गई, जिसमें पांच लाख के अलावा 21 लाख रुपए और मिले।
एसीबी की दूसरी टीमों ने वीसी रामवतार गुप्ता के ठिकानों पर सर्च अभियान चला रखा है। साथ ही रूम से मिले 21 लाख रुपए के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि आरोपी वीसी रामवतार गुप्ता ने इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में घूस मांगी थी। कार्रवाई के दौरान वह सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। एसीबी ने वहीं पर उसे ट्रैप किया। गेस्ट हाउस की तलाशी में 21 लाख रुपए नकद बरामद हुए। वीसी के जयपुर में भी कई ठिकाने हैं। उन पर भी तलाशी ली जा रही है। कार्रवाई को एएसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार की देखरेख में अंजाम दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications