कोटा में रेलवे अधिकारी की पत्नी से सरेआम लूट, सड़क पर चलती का पर्स छीन ले गए बाइक सवार, देखें CCTV
बदमाश ने स्मृति कपूर से उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा। बदमाश बाइक पर सवार थे। वे स्मृति कपूर को घसीटते हुए ले गए, जिससे वे सड़क पर गिर गई। उनका दांत टूट गया।

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा सुरक्षित नहीं है। रेलवे अधिकारी की पत्नी के साथ सरेआम लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता औंधे मुंह जमीन पर भी गिर गई, जिससे उसका दांत टूट गया।
जानकारी के अनुसार रेलवे में वाणिज्य विभाग में मुख्य अधीक्षक किशोर कपूर की पत्नी स्मृति कपूर व बेटी पलक गुरुवार रात आठ बजे बाजार गई थी। वे अपनी गाड़ी गुमानपुरा इलाके में मोदी हाउस के पास खड़ी करके बाजार से पैदल ही आ गाड़ी की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने स्मृति कपूर से उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा। बदमाश बाइक पर सवार थे। वे स्मृति कपूर को घसीटते हुए ले गए, जिससे वे सड़क पर गिर गई। उनका दांत टूट गया।
पूरी वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में कपूर परिवार की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। हालांकि अभी तक बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications