लॉकडाउन के चलते कश्मीर में फंसा कोटा का युवक 8 दिन बाद यूं पहुंचा घर

कोटा। कोरोना संकट के चलते देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहर-कस्बों में फंसे हुए हैं और अपने घर वापसी के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास करके राजस्थान के कोटा का एक युवक आठ दिन बाद अपने घर सकुशल पहुंचा है। युवक कश्मीर में फंसा हुआ था। घर पहुंचने के बाद युवक को 14 दिन के क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Kota Youth Trapped in Kashmir due to lockdown reached home after 8 days

जानकारी के अनुसार कोटा के बड़गांव निवासी डी बोहरा जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में कोचिंग फैकल्टी है। बोहरा लॉकडाउन के बाद वहीं फंस गया था। कोटा आने के लिए उसने फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। इस पर बोहरा गत 30 मार्च को बांदीपुरा से किसी तरह श्रीनगर पहुंचे। उसके बाद राजस्थान आने के लिए ट्रकों में लिफ्ट ली। इस दौरान पहचान छिपाने के लिए ट्रक का खलासी बनकर 3 अप्रेल को जम्मू पार किया और 5 अप्रेल को राजस्थान पहुंचा।

यहां बुधवार को ट्रक चालक ने बोहरा को अजमेर के केकड़ी में छोड़ दिया। केकड़ी से बोहरा को कोटा का कोई साधन नहीं मिला तो हार्वेस्टर मशीन से लिफ्ट लेकर बूंदी के तालेड़ा पहुंचा। वहां से पैदल बड़गांव आ अपने घर पहुंचा। वहां जब लोगों को उनके कश्मीर से आने का पता लगा तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। इस पर बड़गांव लॉकडाउन चेक पोस्ट पर डी बोहरा की चिकित्सकों से स्क्रीनिंग करवाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+