रवि कुमार कोटा पुलिस : महिला की जान बचाने के लिए कांस्टेबल ने 40 फीट ऊंचाई से नहर में लगाई छलांग
कोटा। ये हैंं रवि कुमार। राजस्थान पुलिस में हाल ही भर्ती हुआ है। रवि राजस्थान की कोटा पुलिस में किसी सुपर हीरो से कम नहीं। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला की जान बचाने के लिए रवि ने खुद की जान दांव पर लगा दी।

गुमानपुरा नहर में बचाई महिला की जान
दरअसल, हुआ ये कि रवि कुमार ने कुछ माह पहले राजस्थान पुलिस ज्वाइन की थी। इन दिनों उसकी तैनाती कोटा जिले के गुमानपुरा पुलिस थाने में थी। रात नौ बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक की ड्यूटी कोटा पुलिस की चेतक टीम में थी।
रविवार सुबह कोटा पुलिस कंट्रोम रूम में किसी ने फोन करके सूचना दी कि सूरजपोल गेट के पास गुमानपुरा नहर के नीचे रो रही है। कंट्रोल रूम की इत्तला पर चेतक वाहन में तैनात कांस्टेबल रवि कुमार तुरंत मौके पर पहुंचा।

रवि को 40 फीट की ऊंचाई पर आवाज सुनाई दी
नहर काफी गहराई थी। करीब 40 फीट ऊपर से ही रवि को महिला के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। इसलिए रवि ने बिना कोई देरी किए वर्दी में ही छलांग लगा दी। महिला नहर के दूसरे छोर पर पत्थर को पकड़े हुए रो रही थी। पानी ज्यादा था। तैरकर दूसरे छोर पर जाना आसान न था। फिर भी रवि का हौसला तनिक भी नहीं डिगा। तैरते-तैरते उनकी सांसें फूलने लगीं। फिर भी वह आगे बढ़ते रहे। आखिरकार वह महिला तक पहुंच गए।

रस्सा के सहारे निकाला बाहर
रवि के अलावा मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। उन्होंने नहर में रस्सा लटकाया, जिसे पकड़ कांस्टेबल ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मानसिक रूप से कमजोर महिला नहर में कैसे पहुंची, नहीं पता चल पाया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications