घर में घुसे कोबरा सांप को 15 साल पहले मरा बेटा माना, गले में डालकर लाड-दुलार करती रही महिला, अचानक हुई मौत

woman with snake kota rajasthan: राजस्‍थान के कोटा जिले के सांगोद कस्बे के एक घर में निकले सांप को महिला बादाम देवी अपना मरा बेटा हंसराज मानकर उसके गले डाल लिया। दूध पिलाया। मरने पर दाह संस्‍कार भी किया।

woman with snake kota rajasthan: इसे मां की ममता कहें या पुनर्जन्‍म की कोई कहानी या फिर जानलेवा अंधविश्‍वास। जो कुछ भी कहो, मगर इस कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए और मां के दिल में मरे हुए बेटे के लिए फिर से लाड-दुलार जगा दिया।

हुआ यूं कि राजस्‍थान के कोटा जिले के सागोद इलाके के गांव में घर में कोबरा सांप घुस गया। जब कोबरा सांप पर लोगों की नजर पड़ी तो वे उसे मारने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान महिला बादाम देवी ने लोगों को कोबरा सांप को मारने से रोक दिया और दावा करने लगी कि यह उसका 15 साल पहले मरा बेटा हंसराज है, जो उससे मिलने सांप के रूप में आया है।

Cobra Snake Reincarnation or superstition

लोग हैरान तो तब अधिक हो गए जब महिला बादाम देवी ने कोबरा सांप को एक थाली में दूध परोसा, जिसे वह पीने लगा और फिर सांप बादाम के आस-पास ही घूमने लगा। न तो उसने बादाम देवी को डराया और ना ही डसा। हालांकि इस दौरान बादाम देवी ने सांप से विनति की कि वह उनके घर से चला जाए और अगर असल में बादाम देवी का बेटा है तो उसकी झोली में आकर बैठ जाए।

सांप से इतनी विनति करने के बाद बादाम देवी ने जमीन पर अपने आंचल से झोली बना दी और हाथ जोड़कर बैठ गई। बाद में सांप उसकी झोली में आकर बैठ गया। झोली में दूध मंगवाकर रखा वो भी पिया। इनता सब होने के बाद तो महिला ने बिना किसी डर के सांप को पकड़कर अपने गले में डाल लिया।

मीडिया से बातचीत में बादामी ने बताया कि सांप दिनभर उसके आस-पास ही रहा और फिर झाड़ियों में चला गया। दूसरे दिन खेत में बैठा दिखाई दिया तो उसके पास गई। डर नहीं लगा। ना ही सांप उससे डरकर दूर गया। इस पर वह सांप को उठाकर अपने कंधे पर बैठाया और घर ले आई। सुबह से लेकर दोपहर तक सांप चबूतरे पर बैठा रहा। फिर उसकी अचानक मौत हो गई तो बादामी ने उसका खेत में दाह संस्‍कार करवाया।

बादामी देवी के अनुसार दो बेटे हैं। राजूलाल व हंसराज। 15 साल पहले हंसराज की 24 साल की उम्र में पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वह नदी में नहाने उतरा था। अब कोबरा सांप को देखकर लगा कि हंसराज का सांप के रूप में पुनर्जन्‍म हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+