कोटा हॉस्पिटल केस : छह करोड़ का बजट रखा रहा, बच्चे मरते रहे, 36 दिन में 106 की मौत

कोटा। राजस्थान में जेके लोन मातृ शिशु चिकित्सालय कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तक बीते 36 दिन में यहां पर 106 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौतों पर जमकर सियासत हो रही है। हर कोई नेता राजनीति की रोटियां सेकने में लगा हैं।

Kota hospital case

इस बीच कोटा जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बच्चों की मौत के मामले में कड़वी सच्चाई उजागर की है। खाचरियावास ने कोटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन परगंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास छह करोड़ रुपए रखे थे। इसके बावजूद जेके लोन अस्पताल के खराब उपकरणों को ठीक नहीं करवाया गया। जबकि उपकरण खरीद की जिम्मेदारी अधिकारी व डॉक्टरों की होती है, लेकिन उपकरणों की खरीद क्यों नहीं की गई। जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान सरकार ने निशुल्क दवा योजना, जांच योजना, मोहल्ला व जनता क्लिनिक खोले हैं। अब निरोगी राजस्थान की ओर कढ़म बढ़ाया है। इस कारण हमारी सरकार की नीयत पर शक नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सीएम और चिकित्सा मंत्री कोटा बच्चों की मौत के मामले में यहां केअधिकारियों के सम्पर्क में हैं।बच्चों के इलाज व काम में लापरवाही को लेकर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि जिम्मेदार कौन है के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने इतना ही कहा कि जिम्मेदारी तय की जाएगी। उधर, जेके लोन अस्पताल कोटा के अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा का कहना है कि उन्होंने हाल ही अधीक्षक पद संभाला है। कितना पैसा है और कितना खर्च हुआ है। लेखा शाखा से बैलेंसशीट देखकर ही बताया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+