कोचिंग करने कोटा आया लड़का महाराष्‍ट्र की लड़की को दिल दे बैठा, पुलिस ने दोनों को इस हाल में पकड़ा

Kota coaching Student Love Story: कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट की सुसाइड के मामलों के बीच लव स्‍टोरी सामने आई है। पुलिस ने लड़का-लड़की को पकड़कर घरवालों को सौंप दिया।

Kota coaching Student Love Story: राजस्‍थान के कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट की बढ़ती आत्‍महत्‍याओं के बीच अशोक गहलोत सरकार के UDH मंत्री शांति धारीवाल का प्रेम प्रसंग वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच एक ऐसा मामला भी सामने आ गया, जिसमें कोचिंग करने कोटा आया लड़का इश्‍क लड़ा बैठा।

कोटा पुलिस ने लड़के को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा है। दोनों नाबालिग हैं। इनके घरवालों को कोटा बुलाकर दोनों को परिजनों को हवाले कर दिया। ये कोटा से सामान लेकर मुम्‍बई भागने की फिराक में थे।

 Kota Student Suicide in Love

कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर 2023 को एक व्‍यक्ति ने जवाहर नगर पुलिस थाने में अपने नाबालिग बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाकर बताया था कि कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा उनका बेटा 9 सितंबर को बिना बताए कहीं चला गया। उससे सम्‍पर्क नहीं हो रहा।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की तो पता चला कि वह कोटा से ट्रेन में बैठकर 10 सितंबर को महाराष्‍ट्र के नागपुर चला गया था। वहां से अपनी नाबालिग प्रेमिका को साथ लेकर ट्रेन से जयपुर आ गया। दोनों की दोस्‍ती सोशल मीडिया पर हुई थी, जो बाद में प्‍यार में बदल गई।

उधर, लड़की के परिजनों ने भी महाराष्‍ट्र के वर्धा जिले के देवली पुलिस थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। राजस्‍थान के कोटा की पुलिस साइबर सेल की मदद से इनकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी जांच में पता चला कि वे दोनों जयपुर से मुम्‍बई की ओर जाने वाली ट्रेन में हैं।

सूचना पुख्‍ता होने पर कोटा की जवाहर नगर थाना पुलिस, साइबर सेल की संयुक्‍त टीम कोटा जंक्‍शन पर पहुंची और ट्रेन से दोनों को दस्‍तयाब किया। फिर इनके घर वालों को सूचना दी गई। दोनों को परिजनों को सौंप दिया। कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट की यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट लगातार सुसाइड कर रहे हैं। बीते नौ माह में ही करीब 28 कोचिंग स्‍टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। दो दिन पहले कोटा में ऑक्‍सीजन पार्क के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने किसी अन्‍य मामले में कहा था कि कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट की सुसाइड की एक वजह प्रेम प्रसंग भी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+