कोटा-बारां NH 27 पर टायर फटने के बाद 8 बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी कार, 5 युवकों की मौत
बारां। राजस्थान में कोटा-बारां नेशनल हाईवे 27 पर सिमलिया पुलिस थाना इलाके के गांव कराड़िया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एनएच 27 पर दौड़ती कार का टायर फटने के बाद वह हवा में उछलते हुए पास के खेतों में जा गिरी।

चार की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में कार सवार 4 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जने ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक और घायलों को 108 की सहायता से एमबीएस अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना पर एमबीएस अस्पताल में परिचित व रिश्तेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली।

कार में सवार थे 12 लोग
पुलिस अधिकारी भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे। हादसे में अब तक 5 जनों की मौत हो चुकी है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सात अन्य घायल हैं। कार में 12 जने सवार थे। वे बारां से एक समारोह में शिरकत कर कैथून लौट रहे थे।

इन युवकों की हुई मौत
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले 8 से 10 पलटी खाई। फिर करीब 20 फीट ऊपर तारों से टकराई और खेत में जाकर उतर गई। हादसे में बिलाल, राशिद परवेज, परवेज, मुजादिन व हसन की मौत हो गई। सभी मृतक कैथून कस्बे के रहने वाले थे। अलग-अलग परिवार से थे।












Click it and Unblock the Notifications