स्कूटी से बच्चे को ले जा रही महिला के साथ ये क्या हुआ, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो!

कोटा। राजस्थान के कोटा में चेन स्नेचिंग की ऐसी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। स्कूटी पर अपने बेटे को साथ जा रही महिला को क्या पता था कि रास्ते में उनके साथ क्या होने वाला है? बेखौफ बदमाशों ने इतनी तेजी से चेन छीना कि महिला अपने बच्चे के साथ रोड पर गिर गई। गिरने के बाद महिला के सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उठ नहीं पा रही थी। बगल में पड़ा बच्चा भी छटपटा रहा था। राह चलती एक महिला पीड़िता के लिए मददगार साबित हुई।

Horrific video of chain snatching of Kota

कोटा में चेन स्नेचर्स के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया। शहर के तलवंडी चौराहे के पास दिनदाहाड़े एक बदमाश स्कूटी सवार महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गया। वारदात की शिकार हुई महिला ओर बेटे घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, तलवंडी निवासी इन्दू सोनी अपने बेटे हर्षित को लेकर विज्ञान नगर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में तलवंडी चौराहे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से चेन तोड़ ली। इस दौरान बदमाश ने अपने सिर पर केप लगा रखी थी ओर मुंह को रूमाल से बांध रखा था। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+