Heavy Rain Rajasthan: सांगोद में पांच इंच बारिश, नाले में उफान से फंसे 100 लोग
राजस्थान में मानसून 2023 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। हाड़ौती अंचल पानी-पानी हो रहा है। यहां नदी-नाले उफान पर हैं।
सोमवार को कोटा बैराज के चार गेट खोलकर 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा है। बारिश के कारण कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया।
राजस्थान के कोटा जिल के सांगोद में दो घंटे में 121 एमएम (करीब 5 इंच) बारिश दर्ज की गई। वहां नाले में उफान की वजह से 100 सैलानी फंस गए, जिन्हें लोगों मानव श्रृंखला बनाकर नाला पार करवाया।

बता दें कि कोटा जिले में सांगोद इलाके में चेचट के प्रसिद्ध कनकेश्वर महादेवजी मंदिर में रविवार को पिकनिक मनाने आए सौ से ज्यादा पर्यटक वहां फंस गए थे।
इधर, हनुमानगढ़ जिले में घग्धर नदी में बढ़ता जल स्तर चिंता बढ़ा रहा है। जिला प्रशासन ने गांव खाली करवाने के साथ ही राहत शिविर लगाए हैं। घग्घर नदी में सोमवार शाम को पानी की मात्रा 49,814 क्यूसेक दर्ज की गई।
बीसलपुर बांध में 11 दिन में 25 सेमी पानी आया
भारी बारिश के कारण राजस्थान के बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। बीसलपुर बांध में 11 दिन में 25 सेंटीमीटर अतिरिक्त पानी आया। सोमवार को बांध में एक सेमी पानी अतिरिक्त आया। बांध का जलस्तर 313.49 से बढ़कर 313.50 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
राजस्थान मौसम का अनुमान
जयपुर मौसम विभाग की मानें अब राजस्थान में मानसून का नया चरण 25 जुलाई तक जारी रहेगा। 19 से 25 जुलाई के बीच राजस्थान में ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश होगी।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार नया सिस्टम बन रहे हैं। जिसके चलते मानसून की सक्रियता बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications