कोटा में दो बहनों के इकलौते भाई ने दी जान, इस साल कोचिंग संस्थानों के 22 छात्रों की मौत
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट वाल्मीकि जांगिड़ ने सुसाइड कर लिया। 2023 में अब तक 22 स्टूडेंट मौत को गले लगा चुके हैं।
राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे चाहे नंबर की होड़ में मानसिक तनाव कहें या कुछ और? कोटा में छात्रों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है।

एसएचओ परमजीत ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे कोटा में आत्महत्या करने वाला वाल्मीकि जांगिड़ बिहार के गया का रहने वाला था। 18 वर्षीय जांगिड़ यहां कोटा में रहकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था।
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट जांगिड़ की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कमोबेश ऐसी ही अनसुलझी पहेली अन्य छात्रों की मौत है। इसी माह कोटा में चौथे छात्र ने खुदकुशी की है। वह जुलाई 2022 में कोटा आया था। यहां महावीर नगर थर्ड इलाके में किराया पर रहता था।
कोटा में औसतन हर माह तीन छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। साल 2023 के आठ माह में ही अब 22 स्टूडेंट कोटा में मौत को गले लगा चुके हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोटा में छात्रों की मानसिक स्थिति को एक हेल्पलाइन सहित कई कदमों की घोषणा की है।
पिता नहीं भेजने चाहते थे कोटा
बेटे की मौत की सूचना बिहार के गया से विनोद कोटा पहुंचे। विनोद भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर थे। मीडिया से बातचीत में बताया कि वे बेटे को कोटा नहीं भेजना चाहते थे। वह जिद करके यहां आया पढ़ने आया था। दो बहनों का इकलौता भाई था। 14 अगस्त की शाम को उसकी घर पर दो बार फोन पर बात हुई थी। उसने तनाव जैसा कुछ नहीं बताया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications