मंगेतर की मौत के बाद फौजी ने भी दी जान, Whatsapp Status-'जया तुम नहीं हो तो मैं भी नहीं'
कोटा, 6 सितम्बर। राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखण्ड के चेचट थाना क्षेत्र के देवली कला गांव में फौजी का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला है। फौजी की शिनाख्त पप्पू यादव (24) के रूप में हुई है। जो आर्मी में कुमाऊ रेजिमेंट में कार्यरत थे। देहरादून में पोस्टेड थे। वो दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर देवली कला गांव आए थे।

मंगेतर ने दो दिन पहले दी जान
बताया जा रहा है कि फौजी की मंगेतर ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की थी। मंगेतर की मौत के बाद फौजी अवसाद में चल रहा था। देर रात फौजी ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि जया तुम नहीं तो मैं भी नहीं'

स्टेटस देख दोस्तों ने वजह पूछी, जवाब नहीं मिला
फौजी का वाट्सएप स्टेटस देखकर दोस्तों ने कारण भी पूछा, लेकिन फौजी ने रिप्लाई नहीं किया। फौजी के फोन में लॉक लगा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाने की बात की पुष्टि नहीं की है।

मंगेतर थी बीएसटीसी सेकंड ईयर की छात्रा
बता दें कि फौजी की हाल ही में चित्तौड़गढ़ जिले के प्रतापनगर में जया कुमारी (20) से सगाई हुई थी। वो सुभाष कॉलोनी में किराए से रहती थी। बीएसटीसी सेकंड ईयर की छात्रा थी। दो दिन पहले उसने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई ने फौजी पप्पू को अवसाद में होने की बात बताई है।

सुबह गए खेत पर, आई मौत की खबर
चेचट थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि दो दिन पहले ही फौजी छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। वो सुबह खेत पर जाने के लिए निकल। 6 बजे उसकी मौत की सूचना लगी। मृतक फौजी के भाई फूलचंद ने रिपोर्ट दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications