पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका, पद से हटाने की मांग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के विरुद्ध कलकत्ता हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई है। जिसमें उन्हें पद से तत्काल हटाने की मांग की गई है। इस याचिका पर हाईकोर्ट 11 फरवरी को सुनवाई करेगा। वकील रामप्रसाद सरकार ने यह याचिका दायर की है। बता दें कि राज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद से ही जगदीप धनखड़ की राज्य में ममता बनर्जी की सरकार के साथ अलग-अलग मुद्दों पर मतभेद रहा है।

बता दें कि हाल ही में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल दागे थे, जिसके बाद खबर आई थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनको ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का कहना था कि "मुझे ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक करने के लिए मजबूर किया गया है। हर दिन वह सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने और धमकी देने वाले ट्वीट जारी कर रहे थे, जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हैं।
ममता बनर्जी हाल ही में प्रेस वार्ता कर कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील के बारे में जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान उन्होंने राज्यपाल राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लेकर भी गुस्सा निकाला। बनर्जी ने कहा, एक ओर केंद्र सरकार पेगासस कर रहा है तो दूसरी ओर राज्यपाल जासूसी कर रहे हैं। राज्यपाल ट्विटर पर कुछ भी लिखते हैं, अफसरों को उल्टा सीधा कहते हैं। राज्यपाल ऐसे व्यवहार करते हैं कि हम उनके नौकर हैं।












Click it and Unblock the Notifications