पश्चिम बंगाल: हिंसा के बाद अब बीरभूम के सिकंदरपुर गांव से देसी बम बरामद
बीरभूम के सिकंदरपुर गांव में रविवार सुबह पुलिस ने फुटबॉल मैदान के नजदीक एक प्लास्टिक बैग से देसी बम बरामद किए।
कोलकाता, 27 मार्च। बीरभूम के सिकंदरपुर गांव में रविवार सुबह पुलिस ने फुटबॉल मैदान के नजदीक एक प्लास्टिक बैग से देसी बम बरामद किए। बम की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए सीआईडी की बम स्क्वायड टीम को बुलाया गया था।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हाल ही हुई हिंसा में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी। बीते सोमवार को टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद देर रात इलाके में हिंसा भड़क उठी। हिंसा के दौरान कुछ घरों में आग लगा दी गई जिसमें कुल मिलाकर 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा की गूंज पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सुनाई दी थी। हिंसा को लेकर विपक्ष ने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की।
West Bengal | Crude bombs were recovered by police earlier today in a plastic bag near a football ground in Sikandarpur village of Birbhum district. A bomb squad team of CID was called to defuse these bombs. pic.twitter.com/jmn7zePJrJ
— ANI (@ANI) March 27, 2022
यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से कम हो रहा कोरोना का खतरा, बीते 24 घंटों में 1421 नए केस, 1826 मरीज हुए ठीक
फिलहाल इस हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। मामले के तूल पकड़ने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications