रोकती रही पुलिस लेकिन भाजपा नेता ने किया जेल से फेसबुक लाइव, कहा- बंगाल के लिए बलिदान को रहें तैयार
कैलाश विजयवर्गीय को कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। वो तमाम कार्यकर्ताओं के साथ जेल में बंद थे।
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बीती रात लालबाजार पुलिस लॉक अप में गुजारी और इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनार बांग्ला के लिए समर्थकों को बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। (सभी तस्वीरें कैलाश विजयवर्गीय के फेसबुक पेज से)

जारी रखा भाषण
गौरतलब है कि विजय वर्गीय समेत अन्य भाजपा नेता गुरुवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस लॉक के अंदर सेल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है और शहर पुलिस द्वारा बार-बार अनुरोध के बावजूद, कैलाश ने फेसबुक पर लाइव भाषण के जारी रखा।

मैं ममता जी की जेल से बोल रहा हूं
अपने फेसबुक लाइव के जरिए कैलाश ने कहा कि मैं अभी ममता जी के जेल से बोल रहा हूं। हमारी अभारी हैं कि एक लाख कार्यकर्ताओं ने आज जन आंदोलन में भाग लिया। हमारा यह जन आक्रोश जारी रहेगा।

हम लौटाएंगे खोई हुई महिमा
कैलाश ने आरोप किया कि यह बंगाल सरकार हमें सरस्वती पूजा, दुर्गा पूजा मनाने से रोकती है यह सरकार तुष्टिकरण राजनीति में विश्वास करती है भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम यहां ऐसे गंदे राजनीति से बंगाले को बचाने के लिए आए हैं। हम यहां बंगाल के लोगों को अपनी खोई महिमा दिलाने के लिए आए हैं।

हम जेल में ही बिताएंगे रात
सूत्रों ने बताया कि कल रात संबंधित पुलिस अधिकारी ने कैलाश विजयवर्गीय, राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली और भाजपा राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा को रिहा करने का आदेश दिया था। लेकिन सभी ने केंद्रीय लॉक अप छोड़ने से यह कह कर मना कर दिया कि पुलिस 135 कार्यकर्ताओं को उनके साथ रिहा नहीं कर रही है। कैलाश ने पुलिस से कहा कि आप को हम सभी को एक साथ छोड़ना होगा नहीं तो हम लॉक अप में ही रात बिताएंगे।

आज फिर होगा प्रदर्शन
विजयवर्गीय और अन्य पार्टी के नेताओं को कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए खतरा पैदा करने के लिए सीआरपीसी के तहत धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस बीच, भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को गुरुवार की रैली के दौरान कथित पुलिस की बर्बरता के खिलाफ बोवज़ार पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications