परिवर्तन रैली को रोके जाने पर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को बताया किम जोंग

कोलकाता। पश्चिमं बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा पूरे दमखम से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता जोन की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उत्तर 24 परगना में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोके जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की। बारूईपुर में भाजपा महिला नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली के साथ गिरिराज सिंह परिवर्तन रथ पर सवार थे। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जमकर जय श्री राम के नारे भी लगाए।

union minsiter giriraj singh statement on mamta banarjee

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की अनुमति रद्द किये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग भी इसी तरह अपने विरोधियों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। उसी के जैसा बर्ताव ममता बनर्जी का है। इन्हें विरोध बर्दाश्त नहीं होते। ममता की यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार मई में पश्चिम बंगाल की जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। ममता की यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है। इस बार मई में पश्चिम बंगाल की जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को रोके जाने और हमें डराने-धमकाने से कोई लाभ होने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+