'वो समय चला गया, जब कांग्रेस हमें बताती थी कि क्या करना चाहिए', उपचुनाव में जीत पर बोले डेरेक ओ ब्रायन
डेरेक ओ ब्रायन ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि वह समय चला गया जब 100 साल के दादा-दादी 23 वर्षीय (टीएमसी) को बताते थे कि क्या करना चाहिए।
कोलकाता, 3 नवबंर। पश्चिम बंगाल उप-चुनाव में टीएमसी ने सभी चारों सीटों पर कब्जा जमाया है। इसके साथ-साथ उसने बीजेपी से दिनहाटा और शांतिपुर सीट को भी छीन लिया। इस जीत के बाद टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बड़ा संदेश ये है कि बंगाल से परे भाजपा हराने योग्य है। उन्होंने कांग्रेस को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह समय चला गया जब 100 साल के दादा-दादी 23 वर्षीय (टीएमसी) को बताते थे कि क्या करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, 'यह नहीं सोचना चाहिए कि हम 22-23 साल पुराने हैं, दूसरा 100 साल पुराना है। दादा-दादी की तरह हमें सलाह की जरूरत नहीं है कि हमें अमित शाह और पीएम मोदी के खिलाफ ज्यादा ऊर्जावान होना चाहिए, इस पर काम करना चाहिए, उस पर काम करना चाहिए। हम लोग पहले से ही अच्छा काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल चुनावों में टीएमसी ने 294 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि कांग्रेस और सीपीएम ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीती।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर केजरीवाल ने जताई नाराजगी, कहा- कोरोना कंट्रोल में है, खत्म नहीं हुआ
उन्होंने कहा, 'देश की इकॉनमी, बोलने की आजादी, महंगाई, रोजगार, महंगाई, पेट्रोल-गैस की कीमतें ये ऐसे बड़े मुद्दे हैं जिन पर हम नहीं बोल रहे हैं। विपक्षी एकता पर चर्चा करने की बजाय इन मुद्दों को उठाया जा चाहिए। विपक्षी एकता एक अलग मुद्दा है। ये लोगों के मुद्दे हैं, और यह जरूरी है कि इन मुद्दों को उठाया जाना चाहिए। भाजपा ने 2014 के बाद जो वादे किए थे, उसको लेकर लोगों में उम्मीद थी, लेकिन 2021 हो गया, आपने भी देखा कि क्या काम हुआ है। विपक्ष को भाजपा से लड़ने में साथ काम करने चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications