पश्चिम बंगाल: 7 नवजात शिशुओं को लील गया कुपोषण, कहां हैं 'ममता'

एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अस्पताल के अधीक्षक एवं उपप्रधानाचार्य एम ए राशिद ने कहा कि नवजात शिशुओं का वजन सामान्य से बेहद कम था और बेहद चिंताजनक स्थिति में कई शिशुओं को अस्पताल लाया जा रहा है।
पढ़ें- बीजेपी का शह और मात
राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में हाल के दिनों में कई नवजात शिशु काल के गाल में समा चुके हैं। इससे पहले जून में संदिग्ध इंसेफेलाइटिस से कई शिशुओं की मौत हुई थी, जबकि जनवरी में 12 से भी ज्यादा शिशुओं की मौत हुई थी।
माना जा रहा है कि आजकल राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं ना होने से अक्सर ऐसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां ममत बनर्जी अपने राज्य की केंद्र की ओर से अंदेखी का आरोप लगा रही हैं वहीं आंकड़े 'ममता के राज में मासूमों की मौत' बयां कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications