Savarkar पर रणदीप हुड्डा की फिल्म में नेताजी, भगत सिंह, खुदीराम बोस की जरूरत नहीं: बोस के पोते का बयान, VIDEO
Savarkar पर फिल्म बनाने को लेकर एक्टर रणदीप हुड्डा सुर्खियों में हैं। हालांकि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के grand nephew ने कहा है कि इस फिल्म में नेताजी, भगत सिंह, खुदीराम बोस की जरूरत नहीं है। जानिए पूरा मामला

Savarkar पर बनी फिल्म में नेताजी, भगत सिंह, खुदीराम बोस की जरूरत नहीं। ये कहना है सुभाष चंद्र बोस के पोते का। उन्होंने रणदीप हुड्डा की आगामी फिल्म- 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के कंटेंट पर बात की है। उन्होंने दो टूक कहा, फिल्म सावरकर के व्यक्तित्व के अनुसार बनाई जानी चाहिए।
दरअसल, फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के निर्माताओं ने मूवी का टीज़र रिलीज कर दिया है। इसके कुछ दिनों बाद एक सवाल के जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते, चंद्र कुमार बोस ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, सावरकर पर एक फिल्म बनाते समय नेताजी, भगत सिंह और खुदीराम बोस का उल्लेख करने की जरूरत नहीं।
कोलकाता में नेताजी के Grand Nephew चंद्र बोस ने कहा, "(रणदीप) हुड्डा एक प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक हैं। यह बहुत अच्छा है कि वह सावरकर पर एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन फिल्म को सावरकर के व्यक्तित्व के साथ न्याय करना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "सावरकर के विचार अलग थे, उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा को अपनाया। वह हिंदू महासभा से जुड़े थे। हालांकि, नेताजी हिंदू महासभा के खिलाफ थे। नेतजी अधिक समावेशी और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले थे।"
फिल्म पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस आगाह किया, "यदि वे विकृत तथ्य दिखाते हैं तो देश के 140 करोड़ लोग उनके खिलाफ जाएंगे।" उन्होंने कहा, व्याख्याएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन अगर बुनियादी तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया तो पूरा इतिहास बदल जाएगा।
उन्होंने कहा, सही तथ्य दिखाना निर्देशकों और अभिनेताओं की जिम्मेदारी है। किसी भी फिल्म निर्देशक को तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का अधिकार नहीं है। हम इसकी (फिल्म) सराहना करेंगे यदि यह सावरकर के सच्चे व्यक्तित्व पर आधारित है..."
बोस के पोते ने फिल्म के कंटेंट के प्रति आगाह करते हुए आह्वान किया पूरे देश को उन लोगों के खिलाफ लड़ना चाहिए जो युवाओं को विकृत तथ्य दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने गत रविवार को 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का टीज़र जारी किया। फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की भूमिका खुद रणदीप ही निभा रहे हैं। हाल के पैटर्न को देखते हुए इसके कंटेट की तगड़ी स्क्रूटनी की आशंका है।
रणदीप ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था, "अंग्रेजों द्वारा सर्वाधिक वांछित भारतीय। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और खुदीराम बोस जैसे क्रांतिकारियों के पीछे की प्रेरणा। इस पर कमेंट्स से यूजर्स औरफिल्म पसंद करने वाले लोगों का अंदाजा होता है।
रणदपी ने हैशटैग के साथ लिखा, #वीरसावरकर कौन थे? उनकी सच्ची कहानी देखें! सिनेमाघरों में #SwanantryaVeerSavarkar इसी साल रिलीज होगा। क्रांतिकारी नेता सावरकर के जीवन को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रणदीप के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
28 मई को सावरकर की 140वीं जयंती पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का टीजर रिलीज किया गया। सावरकर पर कंट्रोवर्सी इसलिए भी होने की आशंका है क्योंकि हाल ही में संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन की तारीख 28 मई रखी गई थी।
रणदीप हुड्डा की ये फिल्म इसलिए भी विवादों में घिर सकती है क्योंकि The Kerala Stories जैसी फिल्मों को बीजेपी शासित प्रदेशों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। कुछ प्रदेशों में फिल्म को बैन किया गया। फिर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मूवी रिलीज हुई।












Click it and Unblock the Notifications