राहुल के एक तीर से दो निशाने, कहा ममता-मोदी के बीच है साठ-गांठ

राहुल ने मोदी और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है। राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि वह ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच नया गठबंधन बनता देख रहे हैं। राहुल गांधी ने एक जनसभा के दौरान ममता और मोदी पर जमकर हमला बोला।
राहुल ने कहा कि ममता और मोदी में सांठगांठ है और दोनों ही गुस्से की जुबान बोलते हैं। उन्होंने कहा दोनों की ओर से जारी ये हमलें सिर्फ दिखावा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने दावे को साबित करने के लिए अद्भुत व्याख्या दी। राहुल ने एक चुनावी सभा में कहा, अगर आप ममता के नाम का उच्चारण करें, तो यह म-म-ता है। पहला म ममता है और दूसरा म मोदी है। गठबंधन होने वाला है।
अपनी कही बात को बल देने के लिए ममता ने कहा कि पहले भी ममता और बीजेपी नीत एनडीए के बीच गठबंधन था, जब यह गठबंधन सत्ता में था। अपने पिता दिवंगत राजीव गांधी और ममता बनर्जी के बीच अच्छे संबंधों को याद करते हुए राहुल ने अफसोस जताया कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने कांग्रेस को धोखा दिया।
राहुल ने कहा कि वो ममता का सम्मान करते है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके खिलाफ जो भी कहता हूं, सम्मान एवं प्यार के कारण बोलता हूं न कि गुस्से में। राहुल ने शारदा चिटफंड घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाए कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications