चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे पीएम मोदी-अमित शाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण के तहत राज्य की 45 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण के तहत राज्य की 45 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पांचवें चरण के लिए जनता को रिझाने के लिए तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा वह तमाम दलों के बड़े नेता पांचवें चरण के चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

PM Modi-Amit Shah

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: PM Modi के निशाने पर Mamata, बोले- दीदी की पारी अब खत्म | वनइंडिया हिंदी

    आज पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में अभी चार चरणों का चुनाव बाकी है, जो किसी भी पार्टी की तकदीर बदल सकता है। इसलिए सभी पार्टियां इन बाकी बचे चरणों में जनता को आकर्षित करने के लिए हर हथकंडे अपना रही हैं।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चुनाव आयोग चार पुलिस अफसरों का किया तबादला

    भातपा नेता अमित शाह ने रविवार को भी बंगाल में चुनाव प्रचार किया था, जिसमें उन्होंने टीएमसी नेता ममता बनर्जी पर जनता को केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं ममता बनर्जी ने भी कूच बिहार की घटना के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। मालूम हो की कूच बिहार के सीतलकुची में एक मतदान केंद्र पर सीआईएफ की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जिसको सेना ने कहा था उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई। जबकि ममता ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस घटना की सीबीआई जांच कराएगी।

    गौरतलब है, बंगाल में पांचवें चरण के अलावा छठे चरण में 22 अप्रैल को विधानसभा की 43 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 35 सीटों पर जबकि आठवें और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को बंगाल की 35 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+