Navratri 2021: बंगाल में सोने की साड़ी से सजाई गई देवी दुर्गा की मूर्ति, गोल्डन मास्क भी किया तैयार
कोलकाता। भारत में हिंदू मजहब के अनुयायी आज से नवरात्रि मनाएंगे। गुरुवार से आश्विन नवरात्रि शुरू हुए हैं। नवरात्रि पूरे नौ दिन तक होते हैं। आज पहला दिन है..जिसमें शैलपुत्री की पूजा होती है। पूजा के अवसर पर बंगाल में मां दुर्गे के जगह-जगह आयोजन हैं। राजधानी कोलकाता के बंधु महल क्लब ने मां दुर्गा की खास मूर्ति की तस्वीरें शेयर की हैं। क्लब के मुताबिक, दुर्गे की मूर्ति को गोल्ड डिजाइनर साड़ी से सजाया है।

देवी की मूर्ति पर सोने की साड़ी
मां दुर्गे की अनोखी मूर्ति के बारे में बंधु महल क्लब के प्रेसिडेंट कार्तिक घोष ने बताया कि, मूर्ति को सोने का मास्क, आंखे और सोने की साड़ी पहनाई गई है। जो साड़ी सोने की है..उसकी कीमत 1.50 लाख रुपए है। घोष ने कहा, "मां की मूर्ति इस बार कुछ बड़ी है। उसमें कई भुजाएं हैं। वे देवी दुर्गा हैं, जिन्हें सोने की साड़ी पहनाई गई है। उनके लिए मास्क भी बना है।"

आज दुर्गा के प्रथम रूप की पूजा
एक शास्त्री भगवानसिंह ठाकुर के अनुसार, आज पहले दिन आदिशक्ति श्री दुर्गा के प्रथम रूप की पूजा है। उनका प्रथम रूप श्री शैलपुत्री हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि, पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण ये शैलपुत्री कहलाती हैं। नवरात्र के प्रथम दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। इनके पूजन से मूलाधर चक्र जागृत होता है, जिससे साधक को सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
Recommended Video

Ghatasthapana 2021 muhurat : चौघड़िया अनुसार मुहूर्त
शुभ- प्रात: 6.21 से प्रात: 7.50 तक
चर- प्रात: 10.46 से दोपहर 12.14 तक
लाभ- दोपहर 12.14 से दोपहर 1.43 तक
अमृत- दोपहर 1.43 से दोपहर 1.46 तक
अभिजित- प्रात: 11.51 से दोपहर 12.38 तक

Ghatasthapana 2021 : लग्न अनुसार मुहूर्त
वृश्चिक- प्रात: 9.22 से 11.38 तक

ग्रह स्थितियां शुभ-अशुभ
जिन लोगों के लिए ये ग्रह स्थितियां शुभ है और जिनके लिए अशुभ हैं वे सभी लोग समान रूप से देवी दुर्गा की आराधना नवरात्रि में करें। दुर्गासप्तशती के पाठ करें। शुद्ध रहें, सात्विक रहें। मन-विचार और कर्मो को शुद्ध रखें।












Click it and Unblock the Notifications