एक मुसलमान को दाढ़ी रखने पर निकाल दिया नौकरी से
कोलकाता। पहले मुंबई की एक नामी कंपनी ने मुस्लिम युवक को नौकरी देने से इंकार कर दिया तो अब कोलकाता में एक मुस्लिम युवक को उसकी दाढ़ी की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। कोलकाता के मुसलमान युवक ने आरोप लगाया है कि दाढ़ी रखने के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। [ OMG! यहां भूख लगने पर खाया जा सकता है पत्नी का मांस ]

जबकि इस मामले पर कंपनी कुछ और ही रुख बयां कर रही हैं। कंपनी का कहना है कि युवक कंपनी के साथ फ्रॉड कर रहा था, इसलिए उसे नौकरी से निकाला गया। युवक के मुताबिक दक्षिण कोलकाता के रहने वाले मोहम्मद अली इस्माइल 6 साल से आधुनिक ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज में जनरल मैनेजर को पोस्ट पर काम कर रहा था।
अब तक सब ठीक था, लेकिन हज से लौटने के बाद से जब से कि वो दाढ़ी रखने लगा था. उसी वक्त से उसकी सैलरी आधी कर दी गई थी। मामला और बढ़ गया जब इस साल मार्च में बिना कोई कारण बताए उसे नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी छोड़ने के बाद जब उसने बकाया सैलरी की बात कही तो कंपनी ने उस आतंकवादी कहकर दफ्तर से निकलवा दिया।
जहां युवक दाढ़ी को नौकरी से निकाले जाने की वजह बता रहा है तो वहीं कंपनी का कहना है कि वो झूठ बोल रहा है। कंपनी के मुताबिक उसने दफ़्तर में तोड़-फोड़ करने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications