कोलकाता एयरपोर्ट पर महिला के बैग पर किया पेशाब, यात्री गिरफ्तार
नशे में धुत्त था ओडिशा का यात्री। एयरपोर्ट पर सबके सामने की ऐसी हरकत।
कोलकाता। पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट पर ओडिशा के एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने एक महिला पैसेंजर के बैग पर पेशाब कर दिया। पैसेंजर इंडिगो फ्लाइट पर सवार होने के लिए एयरपोर्ट पर बोर्डिंग एरिया में थे, तभी यह घटना हुई।

पैंसेजर ने पी रखी थी शराब
गुरुवार की शाम चेन्नई जानेवाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट पर सवार यात्री प्रभाकर नशे में धुत्त थे इसलिए उनको उतार दिया गया।
प्रभाकर से एयरलाइन के स्टाफ ने कहा कि वे इंतजार करें और बाद की फ्लाइट से यात्रा करें। स्टाफ को उम्मीद थी कि कुछ समय बाद नशा उतरने पर वह यात्रा करने के लायक हो जाएंगे।
आखिरी फ्लाइट पर सवार होने के दौरान हुई घटना
11 बजे चेन्नई के लिए आखिरी फ्लाइट थी और प्रभाकर अन्य पैसेंजर्स के साथ बोर्डिंग एरिया में थे। उनका नशा अभी भी नहीं उतरा था।
अचानक प्रभाकर ने अपनी जिप खोली और सबके सामने एक महिला के बैग पर पेशाब कर दिया। इसके बाद गुस्साई महिला ने जाकर एयरपोर्ट मैनेजर से इसकी शिकायत की।
पुलिस के हवाले किए गए प्रभाकर
एयरपोर्ट अधिकारियों ने प्रभाकर डोरा की हरकत पर उनको पुलिस के हवाले कर दिया। वे रात भर थाने में सलाखों के पीछे रहे और शुक्रवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया जहां वह जमानत पर छूटे।












Click it and Unblock the Notifications