सड़क किनारे बटन बेचने वाले ने ट्वीट कर सीएम योगी को दी धमकी तो युवक हुआ गिरफ्तार

रानीगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां हमेशा सतर्क रहती हैं। वहीं उनको लोकप्रियता के चलते कई बार सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के रानीगंज से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आरोपित को यूपी पुलिस अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक ने रानीगंज से ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहा था और साथ ही धमकी भी दी थी।

lucknow police arrested man from raniganj due to threat to cm yogi

बताया जा रहा है कि लखनऊ पुलिस ने आरोपित की खोजबीन करने के बाद पश्चिम बंगाल के रानीगंज रेलवे स्टेशन के पास से मोहम्मद नौशाद नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित नौशाद सड़क किनारे बैठकर बटन बेचता है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में युवक को पेश किया था, जिसके बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपित ट्विटर का इस्तेमाल करता है इसलिए यूपी पुलिस को गहरी साजिश लग रही है।

दरअसल, लखनऊ पुलिस को इस बात का शक है कि मोहम्मद नौशाद सड़क के किनारे केवल फेरी लगाने वाला सामान्य शख्स नहीं है। ट्विटर का इस्तेमाल करने के बाद लखनऊ पुलिस को उसपर शक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस के अधिकारियों ने रानीगंज थाना पुलिस को बताया कि बीते 5 नवंबर को आरोपित ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस ने ट्वीटर कंपनी से आरोपित के ट्वीट की जांच करवाई। इसके बाद ट्विटर ने आरोपित की पहचान की। इसके बाद से लखनऊ पुलिस मोहम्मद नौशाद के मोबाइल लोकेशन को लगातार ट्रैक करती रही। हालांकि, नौशाद लगातार ठिकाना बदल रहा था। इस कारण पुलिस उसकी घेराबंदी नहीं कर पा रही थी। लखनऊ पुलिस ने जब उसे लगातार रानीगंज में रहते पाया तब उसे गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+