kolkata fire: कोलकाता इमारत में आग लगने से 9 की मौत, घटनास्थल पर रात में पहुंची CM ममता
kolkata fire: कोलकाता इमारत में आग लगने से 9 की मौत, घटनास्थल पर रात में पहुंची CM ममता
कोलकाता: कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं फ्लोर पर भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 4 दमकलकर्मियों सहित 9 की मौत हो गई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है वो रेलवे से संबंधित है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 4 फायर फाइटर, 2 रेलवे कर्मियों और एक पुलिस एएसआई सहित 9 लोगों की घटना में मौत हो गई है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गंभीर संवेदनाएं हैं। ममता बनर्जी की सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। वहीं पीएमओ ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में दुखद आग के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Recommended Video
राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोलकाता में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने मंगलवार (9 मार्च) की सुबह ट्वीट किया, कोलकाता में आग की त्रासदी के कारण लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
आधी रात को सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात को सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंच गई। सीएम ममता के अलावा मौके पर मंत्री सुजीत बोस और फिरहाद हाकिम भी मौजूद थे। घटनास्थल का दौरा करते वक्त सीएम ममता ने कहा, "यह बहुत दुखद है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।"
ममता बनर्जी ने कहा, हमारे 7 लोग मारे गए हैं (अब 9 हो गए हैं) , जिनमें से 4 फायर फाइटर थे। जो लिफ्ट के माध्यम से जल्दी से घटनास्थल पर यानी 13वें फ्लोर पर पहुंचना चाहते थे। लेकिन लिफ्ट में करंट आ गया। जिससे ये घटना हो गई।
रेलवे पर लापरवाही के सीएम ममता ने लगाए आरोप
ममता बनर्जी ने कहा, ये बिल्डिंग रेलवे की है। यह उनकी जिम्मेदारी है लेकिन वे भवन का नक्शा प्रदान करने में असमर्थ थे। हमारे फायर डिपार्टमेंट ने बिल्डिंग में जाने के लिए रेलवे वाले लोगों से बिल्डिंग का मैप मांगा, लेकिन कोई हेल्प नहीं की गई। मैं इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करना चाहती हूं।
बता दें कि जिस इमारत में आग लगी है, उसमें पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे का जोनल कार्यालय है और ग्राउंड फ्लोर पर एक कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग केंद्र है। पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने कहा है, आग के कारणों की जांच के लिए रेलवे द्वारा एक उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है। हम किसी भी जांच में राज्य के साथ सहयोग करेंगे।
मनोज जोशी ने कहा, आग लगने से यात्री आरक्षण प्रणाली की एक महत्वपूर्ण स्थान प्रभावित हुई है। सेवा निलंबित कर दी गई है। CRIS के माध्यम से आपदा वसूली प्रणाली के माध्यम से इसे फिर से रिकवर किया जाएगा। जिसमें बैकअप डेटा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे के अधिकारी वहां मौजूद थे, जो भी आवश्यक था उसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। शायद किसी भी नक्शे को तुरंत उपलब्ध नहीं कराया जा सका होगा, रेलवे के कर्मचारी सदस्य इमारत के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद थे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications