कोलकाता में TMC-ISF के कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 19 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी और आईएसएफ के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया है। इस पूरी घटना में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल आईएसएफ का दावा है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हमारी रैली के दौरान हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प होने लगी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आईएसएफ के कार्यकर्ता टीएमसी के नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
जिस तरह से दोनों ही गुटों के बीच झड़प हुई उसके बाद ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसकी वजह से पुलिस ने इन लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। आईएसएफ के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन लोगों ने पहले पुलिस पर लाठीचार्ज किया था। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आईएसएफ के नेता और विधायक नौशाद सिद्दीकी को भी हिरासत में लिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले 21 जनवरी को पीरजादा सिद्दीकी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट का गठन किया था। पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। इससे पहले शनिवार को टीएमसी और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं के बीच दक्षिण 24 परगना के भांगर क्षेत्र में झड़प हुई थी। इस दौरान आईएसएफ के कार्यकर्ताओँ ने टीएमसी के कार्यालय में कथित तौर पर आग लगा दी थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications