सत्ता में आए तो पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और मतदान के दौरान होने वाली हिंसाओं को करेंगे खत्म- अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह ने सांतिपुर में रोड शो से इसका आगाज किया।

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह ने सांतिपुर में रोड शो से इसका आगाज किया। इसके बाद वह राजघाट दक्षिण में एक रोड शो करेंगे। इसके अलावा वह बशीरहाट दक्षिण में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और पनिहाटी में भी एक रोड शो करेंगे।

Recommended Video

      Bengal Election 2021: Amit Shah का Road Show, Mamata Banerjee पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
      amit shah

      अपने रोड शो के दौरान अमित शाह ने कूच बिहार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, 'यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राजनीतिक और मतदान के दौरान होने वाली हिंसाओं पर लगाम लगाएगी। वर्तमान में विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कई स्थानों से आई छिटपुट हिंसा की खबरों को लेकर अमित शाह ने कहा कि केवल सीतलकुची की घटना को छोड़ दें तो इस बार पश्चिम बंगाल में अभी तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ है।'

      यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चुनाव आयोग चार पुलिस अफसरों का किया तबादला

      मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के सीतलकुची में एक मतदान केंद्र पर 4 गांव वालों की सीआईएसएफ के जवानों ने हत्या कर दी थी, जिसे ममता बनर्जी ने नरसंहार करार दिया था।

      इस घटना को लेकर अमित शाह ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने केवल चार लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने आनंद बर्मन के लिए एक भी आंसू नहीं बहाया, क्योंकि वह एक राजवंशी समुदाय से थे और वह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं थे। इस प्रकार की राजनीति बंगाल की संस्कृति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी के पास अभी भी पांचवीं हत्या (आनंद बर्मन) पर शोक व्यक्त करने और अपने भाषण के लिए बंगाल के लोगों से माफी मांगने का समय है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+