ISC Exam Topper: ऑल इंडिया टॉपर मान्या गुप्ता ने खोला सफलता का राज, बताया- किस तरह से की पढ़ाई

ICSE ISC Result 2023:आईसीएसई और आईएससी बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित किए गए थे। इस साल करीब 3 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बैठे थे।

ISC Topper Manya Gupta

ISC Topper Manya Gupta: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज ICSE, ISC Result 2023 जारी कर दिया है। ISC या कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी. CISCE वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। ISC में पांच छात्रों ने नंबर 1 रैंक प्राप्त किए। इनमें मान्या गुप्ता, रिया अग्रवाल, इप्शिता भट्टाचार्य , मोहम्मद आर्यन तारिक, सुभम कुमार अग्रवाल शामिल हैं। इनमें से एक छात्रा मान्या गुप्ता ने सफलता के राज बताए हैं। मान्या ने बताया आखिर उन्होंने देश में नंबर वन रैंक कैसे प्राप्त किया।

मान्या गुप्ता ने खोले सफलता के राज
ISC परीक्षा की ऑल इंडिया टॉपर मान्या गुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने सफलता का राज बताते हुए कहा कि मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि मैं भारत में टॉप करने जा रही हूं। मैंने अपने दोस्तों से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम टॉप कर गई पूरे देश में। उन्होंने कहा कि मैं उन छात्रों में नहीं थी जो कि रोज पढ़ाई करे। लेकिन मैंने परीक्षा से कुछ दिन पहले पढ़ाई की एक अच्छी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि मैंने पढ़ाई के लिए रात का वक्त चुना और उस समय मेरे सोने का वक्त कोई निश्चित नहीं था। मेरे स्कूल ने मेरी बहुत मदद की, उन्होंने जो कुछ भी कर सकते थे किया।

ICSE, ISC Result 2023
10वीं- 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
सीआईएससीई के रिजल्ट में आज दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आईसीएसई में 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहीं आईएससी में 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+