शोहेली को जरूरत है आपकी, कीजिये मदद

कोलकाता। केमिस्ट्री का पेपर था, कोलकाता की शोहेली चक्रवर्ती इम्तहान दे रही थी। तभी उसकी पीठ और हाथ पैरों में तेज दर्द उठा। दर्द असहनीय था और उसे इम्तहान बीच में छोड़ना पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच की। जांच रिपोर्ट आते ही शोहेली और उसका परिवार स्तब्ध रह गया। क्योंकि उसे बारकिड्स लिंफोमा यानि कैंसर था।

Shoheli

शोहेली के पैंक्रियाज़ में कैंसर होने की वजह से उसे न्यू टाउन टाटा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसके परिवार के लिये उसका इलाज करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। उसके पिता डेली वेज के लेबर हैं और घर पर कोई खास कमाई नहीं होती।

शोहेली ने बचपन में चिल्ड्रेन्स ओन होम और फिर देवीशवरी स्कूल में पढ़ाई की। उसने बेहतरीन अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की और आगे वो आईआईटी-जेईई बीट करना चाहती है। बेलुर गर्ल्स हाईस्कूल की इस मेधावी छात्रा के सपने तभी पूरे हो पायेंगे, जब उसका इलाज पूरा हो सकेगा।

डॉक्टरों को उम्मीद है कि कीमोथैरेपी के माध्यम से उसका इलाज किया जा सकता है। उसके इलाज के लिये 12 लाख रुपए की जरूरत है, जो कि उसके परिवार की जद से बाहर है। ऐसे में आपकी छोटी सी मदद शोहेली की जिंदगी में नई उम्मीद ला सकती है। आपकी जेब से 10 रुपए भी उसके लिये बहुत होंगे।

हम चाहेंगे आप उसके पिता की मदद करें, ताकि शोहेली फिर से पढ़ाई शुरू कर सके और आगे चलकर कामयाब छात्रा बने।

यदि आप उसकी मदद करना चाहते हैं तो उसके पिता के बैंक अकाउंट में पैसा या चेक डाल सकते हैं। अकाउंट डीटेल हैं-

Bank Account: TAPAN KUMAR CHAKRABORTY
ACCOUNT NO:- 0163010445894
IFCS CODE: UTBI0UTT221
MOBILE NO: 9433328681

उम्मीद है आप शोहेली की मदद कर उसके जीवन में मुस्कुराहट वापस लाने में मदद जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+