कोलकाता के बड़ा बाजार में भीषण आग, 30 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

कोलकाता के जिस बड़ा बाजार इलाके में ये आग लगी है, वो थोक कारोबार वाला इलाका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अमरतल्ला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। ये आग एक बिल्डिंग में लगी है। आग की भयावहता को देखते हुए पहले 20 फायरब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। लेकिन आग लगातार बढ़ने पर 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया है। फिलहाल रात दो बजे तक राहत और बचाव का काम जारी रहा। आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। वहां मौजूद अधिकारियों के मुताबिक स्थिति अभी तक नियंत्रण में नहीं आई है, हालांकि हालात को काबू में करने कवायद जारी है।

कोलकाता के बड़ा बाजार में भीषण आग, 30 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर

कोलकाता के जिस बड़ा बाजार इलाके में ये आग लगी है, वो थोक कारोबार वाला इलाका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अमरतल्ला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है। जहां ये आग लगी है उसमें कई दफ्तर और संस्थान हैं। बताया जा रहा है कि आग लगातार बढ़ती जा रही है। इस दौरान लोगों को वहां बस काला धुआं निकलता दिख रहा है। हालात को देखते हुए आग लगने वाली इमारत के अलावा आस-पास स्थित दूसरी इमारतों को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया गया है। आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर है।

बताया जा रहा है कि जहां ये आग लगी है वहां गलिया बेहद संकरी है। यही वजह है कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ रही है। कोलकाता की मेयर और फायर मिनिस्टर सोवन चटर्जी ने बताया कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बिल्डिंग के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने करीब 6 से 7 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला है। सोवन चटर्जी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस आग के पीछे सिलिंडर ब्लास्ट वजह हो सकती है। फिलहाल कुछ लोग आग से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के भेजा गया है। कोलकाता के मेयर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें अग्निशमन से जुड़ा कोई भी उपकरण नहीं था। इस बिल्डिंग में गोडाउन, घर, ऑफिस और दुकानें थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये आग सिलेंडर ब्लास्ट से लगी है तो वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बता रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति आग बुझाए जाने तक रोक दी गई है। अग्निशमन दल ये भी पड़ताल की कोशिश कर रहा है कि आग कहीं आस-पास की बिल्डिंग को अपनी चपेट में नहीं ले ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+