पश्चिम बंगाल में हाथियों ने किसान को कुचला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक 26 वर्षीय किसान को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि किसान अपनी फसल को हाथियों के झुंड से बचाने के प्रयास में मारा गया।

बांकुड़ा (उत्तर) के उप-विभागीय वन अधिकारी सुधीर चंद्र दास ने बताया, "12 हाथियों का एक झुंड गांव के पास वाले नहर में पानी पीने के लिए वन क्षेत्र से बाहर आया था।"
उन्होंने आगे कहा, "गांव के किसानों ने हाथियों के झुंड द्वारा फसल तबाह किए जाने के डर से उन्हें भगाने की कोशिश की, जिसके बाद उत्तेजित हाथियों ने उल्टा किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें सुकांत अधिकारी घायल हो गया।"
गंभीर रूप से घायल सुकांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने रविवार को बांकुड़ा-बर्दवान राजमार्ग को बंद कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बंद हटाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications