दीदी के राज में बेटी असुरक्षित, विकलांग बच्ची से गैंगरेप

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को इस इलाके में उन्हें एक 16 साल की मंदबुद्धि नाबालिग लड़की अर्धनिर्वस्त्र हालत में मिली। पुलिस ने जब उसका मेडिकल परीक्षण करवाया तो गैंगरेप की पुष्टि की। पुलिस जानकारी के मुताबिक मंदबुद्धि वाली एक नाबालिग लड़की से 4 व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications