west Bengal: गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ ममता बनर्जी 7 मार्च को उत्तरी बंगाल में करेंगी पदयात्रा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। देश में लगातार बढ़ रही तेल और गैस की कीमतों को ममता बनर्जी मुद्दा बनाने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैस की कीमतों को लेकर राज्य भर में पद यात्राएं शुरू करने वाली हैं। टीएमसी लगातार डोर टू डोर कैंपेन कर रही है। ममता की पदयात्रा 7 मार्च को होगा। ममता गैस की बढ़ी कीमतों के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    Bengal Assembly Elections 2021: Mamata Banerjee शिवरात्रि पर भरेंगी Nomination | वनइंडिया हिंदी
     CM Mamata Banerjee will hold a Padyatra on 7 March in Darjeeling Siliguri against LPG price hike

    टीएमसी के लीडर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 7 मार्च को गैस की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ दार्जिलिंग मोर, सिलीगुड़ी में महिलाओं के साथ '' पदयात्रा '' आयोजित करेंगी। ममता बनर्जी ने राज्य में बीजेपी को टक्कर देने के लिए ये नई चुनावी रणनीति बनाई है। बता दें कि, हाल के दिनों में तेल और गैस की कीमतों काफी बड़ी संख्या बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विपक्ष लगातार तेल की कीमतों को लेकर सरकार पर हमलावर है।

    देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर से 25 रुपये का इजाफा कर दिया गया था। फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं। 25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी के महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

    जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। जनवरी में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी (14.2 KG) की कीमत 694 रुपये थी। बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ था। एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+