West Bengal: हाई कोर्ट ने पलटा चुनाव आयोग का फैसला, जॉयपुर से ही चुनाव लड़ेंगे उज्जवल कुमार
चुनाव आयोग के फैसले को पलटे हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी उम्मीदवार उज्जवल कुमार को जॉयपुर से चुनाव लड़ने की अनुमति दी है।
कोलकाता। चुनाव आयोग के फैसले को पलटते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी उम्मीदवार उज्जवल कुमार को जॉयपुर से चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। इससे पहले चुनाव आयोग ने उज्जवल कु्मार का जॉयपुर से नामांकन खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग के आदेश को अस्वीकार करते हुए, उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्रों के आधार पर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी।

आपको बता दें कि जॉयपुर सीट पर भाजपा ने नरहरि महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में कुल 8 चरणों में मतदान होना है। मतदान का आखिरी चरण 29 मार्च को होगा। वहीं, मतगणना 2 मई को होगी। बंगाल में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा जिसमें एक तरफ टीएमसी, दूसरी तरफ बीजेपी और तीसरी ओर कांग्रेस-वाम गठबंधन होगा।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद TMC जाएगी चुनाव आयोग, बंगाल के मंत्री बोले-'कायर लोग दीदी को रोकने की कोशिश..'
इस बार के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर ममता जहां लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करना चाहती हैं, वहीं भाजपा ने ममता के शासन को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है। ममता ने बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस-वाम गठबंधन का भी साथ मांगा था लेकिन उन्होंने ममता की बात को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा इन चुनावों में 294 में से 200 सीटों लाने की उम्मीद लगाए बैठी है।
Recommended Video
अगर बात 2016 के विधानसभा चुनावों की करें तो 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 44, वाम मोर्चा ने 33 और बीजेपी ने 3 सीटें हासिल की थी। जबकि ममता बनर्जी ने 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। इसके बाद साल 2019 में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 18 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि टीएमसी ने 22 सीटें जीती थीं। भाजपा विधानसभा चुनावों में भी लोकसभा चुनावों जैसा रिकॉर्ड कायम करने का ख्वाब पाले बैठी है। हालांकि यह तो 2 मई को चुनावों का परिणाम ही बताएगा।
-
'500 अफसर हटाए ताकि काम रुक जाए', मुर्शिदाबाद रैली में गरजी ममता बनर्जी, कृषि बजट को लेकर किया बड़ा ऐलान -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications