LAC Standoff: 15वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता के लिए भारत-चीन तैयार, 11 मार्च को बैठक
नई दिल्ली, 8 मार्च। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच दोनों देश 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों देशों की सेनाओं के कमांडर 11 मार्च को भारतीय सीमा की तरफ चुशुल मोल्डो में मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

भारत और चीन के सैन्य कमांडर इसके पहले सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए 14 दौर की वार्ता कर चुके हैं। 14वें दौर की वार्ता 12 जनवरी को हुई थी जिसके परिणामस्वरूप पैंगोंग त्सो झील के के उत्तरी और दक्षिणी किनारे, गालवान और गोगरा हॉट स्प्रिंग क्षेत्रों का हल हुआ है। दोनों पक्ष आगे की वार्ता में बराबर संघर्ष वाले क्षेत्रों के विवाद का हल निकालने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से हाल में आए बयान उत्साहजनक हैं।
जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच भारी झड़प हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के कई जवान मारे गए थे। दोनों देशों के बीच पिछले चार दशकों में सबसे भारी झड़प थी।












Click it and Unblock the Notifications