अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, किया पश्चिम बंगाल के लिए कोविड-19 टीकों का कोटा बढ़ाने का अनुरोध
पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के लिए कोविड-19 टीकों का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
कोलकाता, 8 अगस्त। पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के लिए कोविड-19 टीकों का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल कोरोना के टीकों की भारी कमी से जूझ रहा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्य में कोरोना वैक्सीन की शिकायत की थी। ममता बनर्जी ने चिट्ठी में कहा था कि यदि टीकों की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई तो कोविड महामारी की स्थिति गंभीर हो सकती है।
Recommended Video

14 करोड़ वैक्सीन की जरूरत
पीएम को लिखी चिट्ठी में ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य को 14 करोड़ खुराक की जरूरत है। पिछले दिनों पीएम मोदी से मुलाकात कर ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया था। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की थी, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी भी मौजूद रहे थे। इस बैठक में ममता बनर्जी ने कहा था कि इस साल के अंत में दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद एक-एक दिन के अंतराल पर स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से चीन ने दूसरी बार भी जीता जंग! क्यों हार जाते हैं दूसरे देश? जानिए चीन का वुहान फॉर्मूला
केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में टीकों को लेकर पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। ममता ने कहा था कि केंद्र द्वारा भाजपा शासित राज्यों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन दी जा रही हैं जबकि बंगाल को वंचित रखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में बीचे 24 घंटे में कोरोना के 749 नए केस मामले मिले हैं, जबकि इस दौरान 15 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications