West Bengal: जेपी नड्डा की मौजूदगी में अभिनेत्री पायल सरकार ने थामा भाजपा का दामन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री पायल सरकार भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे।
कोलकाता। मशहूर बंगाली अभिनेत्री पायल सरकार गुरुवार को कोलकाता में भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य इकाई के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की मौजूदगी में कोलकाता में पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा भी भाजपा में शामिल हुए थे।

Recommended Video
वहीं, पिछले हफ्ते प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता ने बंगाल बीजेपी के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पार्टी ज्वॉइन की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के किले को भेदने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। हाल ही में टीएमसी के कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
सुवेंदु अधिकारी, पूर्व राज्य वन मंत्री राजीब बनर्जी, पूर्व क्रिकेट प्रशासक जगमोहन डालमिया की बेटी बैशाली, हावड़ा के पूर्व मेयर रथिन चक्रवर्ती, पूर्व विधायक प्रथा सारथी चटर्जी और अभिनेता से नेता बने टीएमसी के रुद्रनील घोष आदि उन बड़े नामों में शामिल हैं।
वहीं, अगर अभिनेत्री पायल घोष की बात करें तो वह बंगाली सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। भाजपा में उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने हाल ही में मिर्च 3 और हेचही जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर मिशन सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च किया। इस कैंपेन के तहत पार्टी करीब 2 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी और चुनावी घोषणापत्र के लिए उनसे सुझाव मागेगी।












Click it and Unblock the Notifications