Kiran Choudhry: किरण चौधरी ने विधायक पद से क्यों दिया इस्तीफा? कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन

Kiran Choudhry Resigns: हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनको बीजेपी की ओर से राज्यसभा भेजे जाने की उम्मीद है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के करीब दो महीने बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किरण ने चौधरी ने मंगलवार अपने इस्तीफे का ऐलान किया और कहा, "मैंने विधानसभा सदस्य (विधायक) के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है।"

kiran choudhry

सूत्रों ने पुष्टि की है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हरियाणा की पूर्व मंत्री और तोशाम से विधायक चौधरी जून में अपनी बेटी श्रुति और उनके समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। बता दें कि 9 राज्यों की 12 खाली राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव होने हैं।

भाजपा के संभावित उम्मीदवार
हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद जरूरी हो गया था। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बुधवार है। सूत्रों की मानें तो, विधानसभा में अपनी मजबूत संख्या को देखते हुए भाजपा इस सीट के लिए चौधरी को मैदान में उतार सकती है।

नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी तथा उम्मीदवार 27 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 3 सितंबर को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।

किरण चौधरी के इस्तीफे के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 41 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 28 और जेजेपी के पास 10 सीटें हैं। पांच निर्दलीय, आईएनएलडी और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के एक-एक सदस्य और चार रिक्त सीटें हैं। भाजपा को निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत और एचएलपी विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है, जबकि तीन निर्दलीय कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद, कांग्रेस ने उन्हें सदन से अयोग्य ठहराने की मांग की, लेकिन उनका अनुरोध "तकनीकी आधार" पर खारिज कर दिया गया। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी अपर्याप्त संख्या के कारण राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: BJP की पहली सूची कब आएगी, कितने उम्‍मीदवारों को मिलेगी टिकट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+