Haryana Election 2024: BJP की पहली सूची कब आएगी, कितने उम्‍मीदवारों को मिलेगी टिकट?

Haryana BJP candidates First list: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी करने में भारतीय जनता पार्टी इस बार कांग्रेस से बाजी मार सकती है।

हरियाणा चुनाव 2024 में प्रत्‍याशी उतारने को लेकर भाजपा-कांग्रेस समेत अन्‍य दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जल्‍द फाइनल हो सकती है।

Haryana BJP candidates First list

खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गुरुग्राम में भाजपा चुनाव समिति की बैठक 22 और 23 अगस्‍त को होगी, जिसमें टिकट वितरण को लेकर मंथन किया जाएगा। पहली सूची के उम्‍मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2024 में हरियाणा भाजपा अपनी रणनीति बदल रही है और पहली सूची में मौजूदा विधायकों की सीटें शामिल नहीं होगी। भाजपा चुनाव के शुरुआती दौर में ही किसी विधायक का टिकट काटकर माहौल खराब नहीं करना चाहती।

सूत्रों के अनुसार भाजपा चुनाव समिति की बैठक से पहले रोहतक में चुनाव प्रबंधन की बैठक होगी, जिसमें रैलियों, नेताओं के चुनावी दौरे आदि पर मंथन होगा। इसके बाद चुनाव समिति की बैटक में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ौली तय सीटों पर निर्धारित नामों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति में रखेंगे।

Haryana BJP candidates First list

जाट नेता धनखड़ भाजपा घोषणापत्र समिति के प्रमुख

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत का रोडमैप तैयार करने के लिए भाजपा ने 15 सदस्‍यीय मेनिफेस्‍टो कमेटी का गठन किया है। इसकी जिम्‍मेदारी भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को बनाया गयाा है। कमेटी की बैठक 21 अगस्‍त को होगी।

हरियाणा भाजपा मेनिफेस्‍टो कमेटी में विधायक भव्‍य बिश्‍नोई व किरण चौधरी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा राज्‍यसभा सांसद कृष्ण पंवार, कैप्‍टन अभिमन्‍यु, रणबीर रंधावा, भूपेश्‍वर दयाल, सत्‍यप्रकाश जरावत, अभय सिंह यादव व संजय शर्मा आदि को भी शामिल किया गया है।

हरियाणा चुनाव: मतदान 1 व मतगणना 4 अक्‍टूबर को

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक ही चरण में एक अक्‍टूबर को मतदान होगा। चार अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31 व जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं। भाजपा ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा के मनोहर लाल खट्टर मुख्‍यमंत्री और जेजेपी के दुष्‍यंत सिंह चौटाला उप मुख्‍यमंत्री बने थे। साल 2024 में भाजपा-जेजेपी गठबंधन टूटा और भाजपा ने अल्‍पमत वाली सरकार बनाई। खट्टर की बजाय नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+