दर्शकों को जोड़ेगी 'देश की बेटी..नंदिनी'

फैमिली ड्रामा शो का हिस्सा रह चुकीं टीवी अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे अब राजनीति पर आधारित टीवी श्रंखला 'देश की बेटी..नंदिनी' में प्रमुख किरदार निभाएंगी। उन्हें पूरा यकीन है कि कार्यक्रम से दर्शक जुड़ पाएंगे। 'देश की बेटी..' सात अक्टूबर से सोनी चैनल पर प्रसारित होगा।

कीर्ति ने आईएएनएस को बताया, "मैं एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जो दिखाता है कि किस तरह एक लड़की निपुणता के साथ परिवार और समाज दोनों संभाल सकती है। मुझे पूरा यकीन है कि यह दर्शकों के बीच जगह बना लेगा। मैं शो को लेकर किसी तरह के दबाव में नहीं हूं क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है कि यह सफल होगा।"

आखिरी बार 'परिचय-नई जिंदगी के सपनों का' में सिद्धी का किरदार निभाने वाली, इस 21 वर्षीया अभिनेत्री का दावा है कि वह टेलीविजन उद्योग का कारोबार समझती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं टीआरपी नहीं समझती हूं, लेकिन इस बात से वाकिफ हूं कि टेलीविजन उद्योग में चीजें कैसी काम करती हैं। मुझे लगता है कि अगर विषयवस्तु दमदार और दिलचस्प न हो, तो कुछ काम नहीं करेगा। हम सभी जानते हैं कि लोग बेसब्री से कार्यक्रम देखने का इंतजार कर रहे हैं, यह एक सकारात्मक प्रतिक्रिया है।"

कार्यक्रम में मुख्य नायक की भूमिका में रफी मलिक हैं। इसके अलावा सुजाता सहगल और मनोज चंदीला ने भी अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+