हत्या करके रेल की पटरियों के किनारे फेंक दी गईं 2 लाशें, शरीर पर कोई खरोंच तक नहीं मिली
कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के पास रेलवे लाइन के किनारे दो लाशें मिलीं। उन लाशों पर कोई खरोंच तक दिखाई नहीं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से हटवाया। पुलिस ने कहा कि, उन दो लोगों को किसी ने गहरी चोट देकर मारा। उसके बाद शवों को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे पटरी के किनारे फेंका गया।

कौशांबी के एएसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) समर बहादुर बोले कि, 'शवों की शिनाख्त हो चुकी है।' दरअसल, जब वे शव लेने कोखराज पुलिस वहां पहुंची तो भीड़ जुट गई थी। कुछ देर बाद कुछ परिजन रोते-बिलखते वहां आ पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली। युवक के बाएं हाथ में नाम पता और मोबाइल नंबर भी लिखा था। इस पर पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया युवक, अपनी बहन के यहां आया हुआ था। वह एक दिन से लापता था, घर वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। जबकि, अधेड़ रात को किसी से मिलने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समर बहादुर सिंह ने आगे बताया कि एक व्यक्ति रात को घर से किसी से मिलने के लिए निकला था तो दूसरा अपनी बहन के घर आया था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। दोनों के शवों की शिनाख्त हो गई है, उनके शरीर पर कहीं किसी प्रकार का कोई खरोच तक भी नहीं है। बहरहाल, हम आरोपितों की तलाश में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications